• Home
  • Quotes
  • Important Days
  • Stories
  • Poems
  • News
  • Relationships
  • Festivals

EHSAAS EK PRAYAS


GOOD THOUGHT
FIND YOUR PATH

शॉर्ट स्टोरी (SHORT STORY):

अनूप बहुत ही सीधा और समझदार इंसान था, लेकिन आजकल के आधुनिक और प्रैक्टिकल युग में उसके सीधेपन को सब भोंदूपन मानते थे | उसके  रिश्तेदार, इंजीनियरिंग कॉलेज वाले क्लास मेट और बाद में ऑफिस वाले भी उसके इस व्यवहार को कायरता समझ मजाक का पात्र बनाते थे | लेकिन वो इन सब को ध्यान ना देते हुए अपने काम पर ध्यान लगाता था, वो सुनता सबकी था लेकिन करता मन की था | 

जहाँ एक ओर अनूप के दोस्त, रिश्तेदार और सहकर्मी उसको नीचा दिखाने और हंसी का पात्र बनाने में लगे थे, अनूप अपने लक्ष्य को अर्जुन की तरह भेदने में लगा था | वो अपना एक सॉफ्टवेयर बनाने में लगा था, जो आईटी इंडस्ट्री में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता था | उसे पता था की उसके इस सॉफ्टवेयर से बहुत काम सरल हो जायेगा| साथ ही वो एम.एस की तैयारी में भी लगा हुआ था | 2 साल की कड़ी मेहनत करने के बाद वो दिन आ ही गया जब उसका अच्छे कॉलेज में एडमिशन हो गया और वहां जा उसके सॉफ्टवेयर बनाने के सपने को और पंख मिल गए | बाद में उसे बेस्ट स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर (BEST STUDENT OF THE YEAR) का अवार्ड मिला, साथ ही उसके सॉफ्टवेयर को पेटेंट भी कराया गया |

उसकी इस सफलता से किसी दोस्त और रिश्तेदार की आँखे खुल गयी, कोई उसे बधाई देने आ गया और कोई उससे जलने में ही लगे रहे | ये बात बहुत सरल और आसान लग रही है, लेकिन अनूप जैसे अगर हम भी हमारे बाहरी शोर को दरकिनार कर अगर आंतरिक आवाज़ को सुनेंगे तो समझेंगे की अपने सपनों के आगे कोई भी चीज इतनी बड़ी नहीं होती है, की सपनों को छोड़ दिया जाएं | जिनके सपने झूठे होते है और जिनको उनपर यकीं नहीं होता वे ही "4 लोग क्या कहेंगे की बात पर यकीं कर जाते है" |

आइये हम भी अनूप की तरह इन फालतू व्यंगो और बातो के लिए थोड़े गूंगे और बहरे बन जाते है | ऐसी चीजें ना सुनते है और ना इसके विरूद्ध कुछ बोलते है, बस अपने लक्ष्य को पाने के लिए जूनून के साथ प्रयत्न करते है |

वो कहते है ना "मेहनत इतनी ख़ामोशी से करो, की सफलता शोर मचा दे" बस तो इसी बात पर दुनिया की छोड़ कुछ अपने लिए कर लेते है.... |

उठे और अपने सपनो को पूरा कीजिए, मंजिलो को ढूंढे और रास्तों का मज़ा लीजिए...

शुक्रिया ....


May 03, 2018 No comments
10 Years Friendship-EHSAASEKPRAYAS.BLOGSPOT.IN
10 Years Friendship

सुबह का समय था, घर पर सब अपने अपने काम में लगे हुए थे। रूही भी सबके लिए नाश्ता बना रही थी, ऐसे में अचानक उसके मोबाइल पर नोटिफिकेशन आया लेकिन टाइम ना होने के कारण वो उसे नहीं देख पाई। 

नाश्ता, खाना बना और सबके टिफ़िन दें- वो खुद नाश्ता करने बैठी तो सामने पड़े मोबाइल पर उसका ध्यान गया। चाय की चुस्कियों के साथ उसने अपना फेसबुक नोटिफिकेशन देखा जिसमें उसे अपने कॉलेज के पुराने दोस्तों के साथ टैग किया गया था और फिर क्या था वो यादों के झरोखे में जैसे खो सी गयी थी। उसे वही पुराने दिन, कॉलेज की मस्ती, लड़ाई, दोस्तों संग पढ़ना और बातें करना याद आ रहा था। 

वो जैसे खुद को तरोताज़ा महसूस कर रही थी चाय की वजह से नहीं यादों के वजह से, उसके चेहरे पर एक सुकून भरी हंसी थी। आज रूही की शादी को 8 साल हो गए थे और पढ़ाई पूरी करे हुए भी और उसे ये महसूस ही नहीं हुआ की समय कब इतना बदल गया, कहाँ चुलबुली रूही एक जिम्मेदार बहु, बीवी, माँ बन गयी थी। दोस्तों से बात किये हुए और उनका चेहरा देखे सालों बीत गए थे, अब तो बस यादें थी जो साथ हो चली थी। 

इन्ही यादों को ताज़ा करने के लिए उसने फ़ोन से अपनी 10 साल पुरानी सहेली का नंबर लगाया और सामने से आवाज़ आयी हेलो आप कौन! 

इस वाक्ये से ये बात जरूर समझ आ गयी की संचार के इतने साधन होने के बाद भी हम कितने अजनबी हो गए है। पहले तो एक चिट्टी ही दिलों के तार जोड़े रखती थी और कबूतर जा जा करके ही बातें अपनों तक पहुँच जाया करती थी। काश वो दिन वापस लौट आते जब "WHO ARE YOU?"की जगह सब "HOW ARE YOU?" बोलते नज़र आते। काश........
FRIENDSHIP-EHSAASEKPRAYAS.BLOGSPOT.IN
May 03, 2018 No comments
Newer Posts
Older Posts

About Me

Unknown
View my complete profile

Follow Us

Find Us On Facebook

recent posts

Tags

  • FESTIVALS
  • IMPORTANT DAYS
  • NEWS
  • RELATIONSHIP
  • STORIES

Blog Archive

  • ▼  2018 (30)
    • ▼  May (2)
      • अनूप-एक जूनून:Anoop- A passionate man:Ehsaas Ek Pr...
      • १० साल पुरानी दोस्ती: 10 Years Old Friendship: EHS...
    • ►  March (8)
    • ►  February (10)
    • ►  January (10)
Powered by Blogger.

Popular

  • 3 MARCH: विश्व वन्यजीव दिवस: WORLD WILDLIFE DAY
    3 MARCH: विश्व वन्यजीव दिवस: WORLD WILDLIFE DAY
    WORLD WILDLIFE DAY: 3 MARCH हर साल 3  मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (WORLD WILDLIFE DAY) के रूप में मनाया जाता है। इस साल 2018 में इस दि...
  • 3 मार्च: राष्ट्रीय रक्षा दिवस : NATIONAL DEFENCE DAY
    3 मार्च: राष्ट्रीय रक्षा दिवस : NATIONAL DEFENCE DAY
    National Defence Day मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा या फिर तिरंगे में लिपटकर आऊंगा, लेकिन मैं वापस अवश्य आऊंगा। – कैप्टन विक्रम बत्रा,...
  • जिन्दा है हम: We are still Alive
    जिन्दा है हम: We are still Alive
    Life आज करीब पन्द्र दिन बाद वापस लिख रही हूँ। अभी जो समय चल रहा है खबरे आ रही है उससे दिल में दो सवाल आ रहे है एक ख़ुशी भरा और गम को सा...

Created with by ThemeXpose | Distributed By Gooyaabi Templates