3 मार्च: राष्ट्रीय रक्षा दिवस : NATIONAL DEFENCE DAY

by - March 02, 2018

National Defence Day
  • मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा या फिर तिरंगे में लिपटकर आऊंगा, लेकिन मैं वापस अवश्य आऊंगा। – कैप्टन विक्रम बत्रा, परम वीर चक्र
  • यदि अपना शौर्य सिद्ध करने से पूर्व मेरी मृत्यु आ जाए तो ये मेरी कसम है कि मैं मृत्यु को ही मार डालूंगा। – कैप्टन मनोज कुमार पाण्डे, परम वीर चक्र, 1/11 गोरखा राइफल्स
  • इसका हमें अफसोस है कि अपने देश को देने के लिए हमारे पास केवल एक ही जीवन है। – अॉफीसर प्रेम रामचंदानी
  • यदि कोई व्यक्ति कहे कि उसे मृत्यु का भय नहीं है तो वह या तो झूठ बोल रहा होगा या फिर वो इंडियन आर्मी का ही होगा। – फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ
आज 2  मार्च को हर साल हम राष्ट्रीय रक्षा दिवस के रूप में मानते है यह दिन तीनों सेवाओं, सेना, नौसेना और वायु सेना के कैडेटों के संयोजन के द्वारा मनाया जाता है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) भारतीय सशस्त्र बलों की एक संयुक्त सेवा अकादमी है इन 3 सेवाओं के कैडेटों को उनके संबंधित सेवा अकादमियों को प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण देने से पहले एक साथ प्रशिक्षित किया जाता है। मुख्य कार्यालय पुणे, महाराष्ट्र के पास खडकवासला में स्थित है। खडकवासला दुनिया में पहली त्रिकोणीय सेवा अकादमी है। इसे दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ अकादमी के रूप में दर्जा दिया गया है। खडकवासला एनडीए की पहली त्रिकोणीय सेवा अकादमी है जिन्होंने 3 परम वीर चक्र और 9 अशोक चक्र प्राप्त किए हैं। हमारे देश के महँ रक्षक और भक्तो के दिन की आप सभी को बधाइयां और शुभकामनाये .......
आखिरी में बस इतना यह की:
वो जागते है ताकि हम सो सके, वो शहीद होते है ताकि हम जी सके .......
दुआ आज करलो उनके लिए जो घर से निकले फिर ना लौट आने के लिए .....

You May Also Like

0 comments