3 MARCH: विश्व वन्यजीव दिवस: WORLD WILDLIFE DAY

by - March 03, 2018

WORLD WILDLIFE DAY: 3 MARCH
हर साल 3  मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (WORLD WILDLIFE DAY) के रूप में मनाया जाता है। इस साल 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय या कहे थीम - बड़ी बिलियाँ: शिकारियों के खतरे में है (Big cats: predators under threat)।

विश्व वन्यदिवस का इतिहास:


20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की 68वीं अधिवेशन में वन्यजीवों की गंभीर गिरती हुई संख्या और उनकी सुरक्षा के लिए लोगो को को जागरूक करने एवं वनस्पति की लुप्तप्राय प्रजाति के लिए ध्यान आकर्षित करने के लिए इस दिन की घोषणा की। वन्य  जीवो को विलुप्त होने से रोकने के लिए सबसे पहले वर्ष 1872 में वाइल्ड एलिफेंट प्रिजर्वेशन अधिनियम (एक्ट) पारित किया था।


भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्लू.आई.आई):


भारतीय वन्यजीव संस्थान की स्थापना 1982 में की गई। यह संस्थान केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन स्वशासी संस्थान है जिसे वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र के प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान के रूप में मान्यता दी गई है।


वन्यजीवों से सम्बंधित अपराधों के लिए :


वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो वन्यजीव संबंधी अपराधों को रोकने के लिए वन्य जीव संरक्षण निर्देशक के अंतर्गत वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो का गठन किया गया। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो देश में संगठित वन्य जीव अपराध से निपटने के लिए केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन भारत सरकार द्वारा स्थापित एक सर्वाधिक  अनुशासनिक इकाई है। इसका मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में है।  इसके  क्षेत्रीय कार्यालय नई दिल्ली कोलकाता जबलपुर मुंबई और चेन्नई में स्थित है।


जागरूकता लाये:


आइये वन्य जीवो की रक्षा करे, और उनके साथ साथ हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हरी और रहने लायक धरती छोड़ कर जाए। क्योकि वन्यजीव है तभी हम है और हमारी आने वाली पीढ़िया भी है।

You May Also Like

0 comments