• Home
  • Quotes
  • Important Days
  • Stories
  • Poems
  • News
  • Relationships
  • Festivals

EHSAAS EK PRAYAS

BIRTHDAY
BISMILLAH KHAN
शहनाई को हमारे भारत में शगुन के रूप में मानते है और इसकी धुन को शुभ कार्यक्रमों में बजाया भी जाता है। ऐसे ही शहनाई वादक जिनकी शहनाई की धुन सुन कर हम बड़े हुए आज उनका 102 वां जन्मदिन है। जी हां! आज बिस्मिल्लाह खान जी का जन्मदिन है। आइये जानते है कुछ उनके जीवन के बारे में:
  •  21 मार्च 1916, डुमराव,बक्सर जिला (अभी बिहार में) में जन्मे बिस्मिल्लाह खान देश का गौरव थे। इनका जन्म का नाम क़मरुद्दीन खान था।
  • इनके पिताजी पैगम्बर बक्श खान भी डुमराव पैलेस में महाराजा केशव प्रसाद सिंह के राज्य में संगीतकार थे ।
  • उनके 5 पुत्री और 3 पुत्र थे साथ ही पोते पोती भी है। उनकी एक गोद ली हुई बेटी सोमा घोष भी है जो की शास्त्रीय संगीत गायक है। 
  • उस्ताद बिस्मिल्लाह ने बचपन से ही शहनाई वादन किया ,शहनाई और उनको एक दूसरे का प्रर्यायवाची माने जाने लगा।
  • हर स्वतन्त्रा दिवस और गणतंत्र दिवस को उनके द्वारा शहनाई वादन किया जाता था, जिसका सीधा प्रसारण टी वी पर होता था (दूरदर्शन)।
  • उनके कई एल्बम भी आये जिसमे उन्होंने शहनाई वादन को नयी पहचान दी।
  • उनके शागिर्द में से खास एस. बल्लेश और उनके खुद के पुत्र  नाज़िम हुसैन और नय्यर  हुसैन थे ।
  • उन्हें कई सम्मान से नवाजा गया जिसमे :

  1.  भारत रत्न (2011)
  2.   तलर मउसीके ईरान गणतंत्र की ओर से (1992)
  3.   पद्म विभूषण (1980)
  4.   पद्म भूषण (1968)
  5.  संगीत नाटक अकादेमी अवार्ड (1956)
  6.   तानसेन अवार्ड मध्य प्रदेश सरकार की ओर से
  7.  तीन मैडल आल इंडिया म्यूजिक कांफ्रेंस, कोलकाता से (1937)
  •  बिस्मिल्लाह खान जी को डॉक्ट्रेट की उपाधि से भी नवाजा गया :

  1. बनारस  हिन्दू  यूनिवर्सिटी , वाराणसी
  2. विश्व भारती  यूनिवर्सिटी , शांतिनिकेतन

  • भारत सरकार के पोस्टल विभाग ने वर्ष 2008 में बिस्मिल्लाह खान के नाम से 5 रूपये का स्टाम्प भी जारी किया ।
  • उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के सम्मान में संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2007 में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार कला के क्षेत्र में युवा नौजवानो के लिए प्रदान करना शुरू किया ।
  • 21 अगस्त 2006 को बिस्मिल्लाह खान ने इस दुनिया से रुक्सत ले ली। उनको सम्मान देने के लिए उनकी शहनाई को भी उनके साथ दफ़न किया । भारत सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी।
शहनाई के महानायक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को उनके जन्मदिन पर विनम्र श्रद्धांजलि.....

March 21, 2018 No comments
WORLD WILDLIFE DAY: 3 MARCH
हर साल 3  मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (WORLD WILDLIFE DAY) के रूप में मनाया जाता है। इस साल 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय या कहे थीम - बड़ी बिलियाँ: शिकारियों के खतरे में है (Big cats: predators under threat)।

विश्व वन्यदिवस का इतिहास:


20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की 68वीं अधिवेशन में वन्यजीवों की गंभीर गिरती हुई संख्या और उनकी सुरक्षा के लिए लोगो को को जागरूक करने एवं वनस्पति की लुप्तप्राय प्रजाति के लिए ध्यान आकर्षित करने के लिए इस दिन की घोषणा की। वन्य  जीवो को विलुप्त होने से रोकने के लिए सबसे पहले वर्ष 1872 में वाइल्ड एलिफेंट प्रिजर्वेशन अधिनियम (एक्ट) पारित किया था।


भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्लू.आई.आई):


भारतीय वन्यजीव संस्थान की स्थापना 1982 में की गई। यह संस्थान केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन स्वशासी संस्थान है जिसे वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र के प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान के रूप में मान्यता दी गई है।


वन्यजीवों से सम्बंधित अपराधों के लिए :


वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो वन्यजीव संबंधी अपराधों को रोकने के लिए वन्य जीव संरक्षण निर्देशक के अंतर्गत वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो का गठन किया गया। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो देश में संगठित वन्य जीव अपराध से निपटने के लिए केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन भारत सरकार द्वारा स्थापित एक सर्वाधिक  अनुशासनिक इकाई है। इसका मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में है।  इसके  क्षेत्रीय कार्यालय नई दिल्ली कोलकाता जबलपुर मुंबई और चेन्नई में स्थित है।


जागरूकता लाये:


आइये वन्य जीवो की रक्षा करे, और उनके साथ साथ हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हरी और रहने लायक धरती छोड़ कर जाए। क्योकि वन्यजीव है तभी हम है और हमारी आने वाली पीढ़िया भी है।
March 03, 2018 No comments
National Defence Day
  • मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा या फिर तिरंगे में लिपटकर आऊंगा, लेकिन मैं वापस अवश्य आऊंगा। – कैप्टन विक्रम बत्रा, परम वीर चक्र
  • यदि अपना शौर्य सिद्ध करने से पूर्व मेरी मृत्यु आ जाए तो ये मेरी कसम है कि मैं मृत्यु को ही मार डालूंगा। – कैप्टन मनोज कुमार पाण्डे, परम वीर चक्र, 1/11 गोरखा राइफल्स
  • इसका हमें अफसोस है कि अपने देश को देने के लिए हमारे पास केवल एक ही जीवन है। – अॉफीसर प्रेम रामचंदानी
  • यदि कोई व्यक्ति कहे कि उसे मृत्यु का भय नहीं है तो वह या तो झूठ बोल रहा होगा या फिर वो इंडियन आर्मी का ही होगा। – फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ
आज 2  मार्च को हर साल हम राष्ट्रीय रक्षा दिवस के रूप में मानते है यह दिन तीनों सेवाओं, सेना, नौसेना और वायु सेना के कैडेटों के संयोजन के द्वारा मनाया जाता है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) भारतीय सशस्त्र बलों की एक संयुक्त सेवा अकादमी है इन 3 सेवाओं के कैडेटों को उनके संबंधित सेवा अकादमियों को प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण देने से पहले एक साथ प्रशिक्षित किया जाता है। मुख्य कार्यालय पुणे, महाराष्ट्र के पास खडकवासला में स्थित है। खडकवासला दुनिया में पहली त्रिकोणीय सेवा अकादमी है। इसे दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ अकादमी के रूप में दर्जा दिया गया है। खडकवासला एनडीए की पहली त्रिकोणीय सेवा अकादमी है जिन्होंने 3 परम वीर चक्र और 9 अशोक चक्र प्राप्त किए हैं। हमारे देश के महँ रक्षक और भक्तो के दिन की आप सभी को बधाइयां और शुभकामनाये .......
आखिरी में बस इतना यह की:
वो जागते है ताकि हम सो सके, वो शहीद होते है ताकि हम जी सके .......
दुआ आज करलो उनके लिए जो घर से निकले फिर ना लौट आने के लिए .....
March 02, 2018 No comments
NO TO SUICIDE
1 मार्च - सेल्फ इंजूरी अवेयरनेस डे के रूप में मनाया जाता है। डिप्रेशन और अवसाद से ग्रस्त लोगो की संख्या आज पुरे विश्व में बढ़ते जा रही है। लोग अवसाद में अपने आप को चोट पहुंचाते है और खुद मरने की कोशिश भी करते है, जिसे हम सुसाइड कहते है। इसी अवसाद और स्वयं को चोटिल करने की सोच के विरूद्ध आज 1 मार्च को ये दिन मनाया जाता है। इस दिन ख़ुशी बांटो, ख़ुशी से रहो और हर गम, मुसीबत से डट कर सामना करो पर पूर्ण फोकस रहता है। लोग नारंगी (ऑरेंज) रंग के कपडे पहनते है, नारंगी रंग का फीता बांधते है और ये सन्देश देते है की जान है तो जहान है। कोई भी गम और मुसीबत हमारी जिंदगी से बढ़ कर नहीं होते अगर डटे रहेंगे तो जीतेंगे जरूर। आये आज हम खुद को और औरो को भी इतना मजबूत करे की स्वयं को चोट पहुंचाने का विचार दिमाग में ना आये और हमारी सोच को नयी दिशा में मोड़, सुनहरा भविष्य बनाये।
नोट:
डिप्रेशन और अवसाद अन्य बीमारियों के भी कारण है इनसे दूर रहने के लिए:

  • अपनों से बाते करे ,
  • खुद को अकेला महसूस ना होने दे, 
  • खुश रहे और जो दिल को अच्छा लगे करे,
  • दिल में आयी बातो को अपनों से साझा करे,
  • लोगो की बातो को दिल से लगाना छोड़ दे
  • किसी भी दुःख और मुसीबत के लिए खुद को तैयार रखे ।
March 01, 2018 No comments
Dr. Rajendra Prasad
आज 28 फरवरी हमारे देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि है। उनका जन्म जीरादेई बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश राज में (अभी बिहार में) 3 दिसंबर 1884 में हुआ था। राजेंद्र प्रसाद जी पेशे से एक शिक्षक और वकील थे और राजनीती में रुझान होने के कारण वे इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़े और गाँधी जी के साथ मिल के सत्याग्रह और भारत छोडो आंदोलन का हिस्सा रहे। वे आज़ाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे और उनका कार्यकाल 26 जनवरी 1950 – 14 मई 1962 तक रहा। उन्हें वर्ष 1962 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 28 फरवरी 1963 , 78 वर्ष की उम्र में उनका पटना बिहार में निधन हो गया। आज उनकी पुण्यतिथि पर उनको हमारी तरफ से शत-शत नमन ....।
February 28, 2018 No comments
NATIONAL SCIENCE DAY
क्या आपको पता है 28 फरवरी को क्या है और क्यों? नहीं! तो आइये जानते है इस दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस होता है। जो अनुसन्धान केन्द्रो, स्कूलों और कॉलेजो में बड़े अनोखे ढंग से मनाया जाता है। आज के दिन सी. वी रमन ने रमन इफ़ेक्ट की खोज की थी और इसी कारण इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। टेक्नोलॉजी और विज्ञान के क्षेत्र में उनका बहुत योगदान रहा है और उनको भौतिक विज्ञान में अपना श्रेष्ठ देने के लिए 1930 में नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया और 1954 में उनको श्रेष्ठ भारतीय पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। आज के दिन विद्यार्थी अलग अलग प्रयोग कर प्रदर्शनी लगाते है और विज्ञान के चमत्कार से रूबरू होते है। तो आइये विज्ञान की दुनिया में विज्ञान दिवस को वैज्ञानिक तरीके से मनाये ... विज्ञान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
February 27, 2018 No comments
Older Posts

About Me

Unknown
View my complete profile

Follow Us

Find Us On Facebook

recent posts

Tags

  • FESTIVALS
  • IMPORTANT DAYS
  • NEWS
  • RELATIONSHIP
  • STORIES

Blog Archive

  • ▼  2018 (30)
    • ▼  May (2)
      • अनूप-एक जूनून:Anoop- A passionate man:Ehsaas Ek Pr...
      • १० साल पुरानी दोस्ती: 10 Years Old Friendship: EHS...
    • ►  March (8)
    • ►  February (10)
    • ►  January (10)
Powered by Blogger.

Popular

  • 3 MARCH: विश्व वन्यजीव दिवस: WORLD WILDLIFE DAY
    3 MARCH: विश्व वन्यजीव दिवस: WORLD WILDLIFE DAY
    WORLD WILDLIFE DAY: 3 MARCH हर साल 3  मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (WORLD WILDLIFE DAY) के रूप में मनाया जाता है। इस साल 2018 में इस दि...
  • 3 मार्च: राष्ट्रीय रक्षा दिवस : NATIONAL DEFENCE DAY
    3 मार्च: राष्ट्रीय रक्षा दिवस : NATIONAL DEFENCE DAY
    National Defence Day मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा या फिर तिरंगे में लिपटकर आऊंगा, लेकिन मैं वापस अवश्य आऊंगा। – कैप्टन विक्रम बत्रा,...
  • जिन्दा है हम: We are still Alive
    जिन्दा है हम: We are still Alive
    Life आज करीब पन्द्र दिन बाद वापस लिख रही हूँ। अभी जो समय चल रहा है खबरे आ रही है उससे दिल में दो सवाल आ रहे है एक ख़ुशी भरा और गम को सा...

Created with by ThemeXpose | Distributed By Gooyaabi Templates