डॉ राजेंद्र प्रसाद पुण्यतिथि: भारत के पहले राष्ट्रपति

by - February 28, 2018

Dr. Rajendra Prasad
आज 28 फरवरी हमारे देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि है। उनका जन्म जीरादेई बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश राज में (अभी बिहार में) 3 दिसंबर 1884 में हुआ था। राजेंद्र प्रसाद जी पेशे से एक शिक्षक और वकील थे और राजनीती में रुझान होने के कारण वे इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़े और गाँधी जी के साथ मिल के सत्याग्रह और भारत छोडो आंदोलन का हिस्सा रहे। वे आज़ाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे और उनका कार्यकाल 26 जनवरी 1950 – 14 मई 1962 तक रहा। उन्हें वर्ष 1962 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 28 फरवरी 1963 , 78 वर्ष की उम्र में उनका पटना बिहार में निधन हो गया। आज उनकी पुण्यतिथि पर उनको हमारी तरफ से शत-शत नमन ....।

You May Also Like

0 comments