सपनो की दुनिया

by - February 06, 2018

Good Dream
क्या आप भी सपने देखते है? क्या आप उनको पूरा करना चाहते है ? क्या आप उन्हें पूरे कर पाएंगे? ये जो तीसरा प्रश्न है न यही आधे से ज्यादा लोगो की सुई अटक सी जाती है। उन्हें खुद पर भरोसा ही नहीं होता है वो जिंदगी में बहुत कुछ करना चाहते है , लेकिन ये लेकिन शब्द उनके आगे पीछे मंडराता रहता है। अगर आप दुनिया को दिखाना चाहते है की आप कुछ भी कर सकते है, तो पहले उसपर खुद यकीं करना सीखे। सीखे की कैसे आप अपने आप पर भरोसा कर सकते है। पहले खुद पर भरोसा कर लीजिए दुनिया खुद बा खुद आपकी बातो में आ जाएगी और फिर खेल होगा आपका, अभिनय होगा आपका, कहानी होगी आपकी और देखेगा उसे इस दुनिया का हर इंसान। अपने आत्मा विश्वास को हमेशा बरक़रार रखे गिरे उठे और फिर दौड़ने को तैयार हो जाए, हो सकता है फिर गिर जाए फिर उठे और भागे यही फलसफा है जीतने का भी और शान से जीने का भी ...। तो आये एक एक तिनके से शुरू कर अपने सपनो के घरोंदे को बनाये और दिखा दे दुनिया को की आपसे अच्छा कोई नहीं।

You May Also Like

0 comments